Inclusive of all taxes
English हिंदी
Original Price |
|
Deal Price | ||
---|---|---|---|---|
₹220 |
|
₹216 |
*All discounts can be availed in the cart page
If applicable customer can place a return/replacement request within 10 Days of order delivery.
In case of damaged/missing/wrong product or empty parcel, the return/replacement request should be placed within 2 days of delivery.
Know More
जिदगीं में देखे, अनदेखे, जिये और भोगे पलों को इस उपन्यास में लाने की कोशिश में इतना लिख जाऊँगा, कभी सोचा भी नही था। सभी पात्र मेरे भीतर के हैं, मेरे ह्रदय में हलचल मचाने वाले ये पात्र जब मुखरित हुये, तब एक मोटी किताब बन गयी। इस उपन्यास में ग्रामीण आबो-हवा में जन्मी, पली-बढ़ी लड़की 'मौली' की दास्तान है, जो विषम से विषम परिस्थियों से भी हारती नही है। उसे किसी भी कीमत में पराजय स्वीकार नहीं है। उसके अदम्य साहस और शौर्य को मैं लेखक सलाम करता हूँ।
मौली मुझसे इतना लिखवा लेगी कभी सोचा भी नहीं था। इतना लिखने के बावजूद भी लगता है, बहुत कुछ छूट गया है। शायद पूर्णता किसी भी कार्य में किसी को नहीं मिलती, जिसने इस सहज सत्य को स्वीकार कर लिया है, वह ताजिंदगी पूर्णता के लिए यायावरी करता है। मैंने इस सत्य को सहजता से स्वीकार किया है। इस लम्बी औपन्यासिक यात्रा के दौरान कई सवाल मुझे मिले हैं, जिनका जबाब मुझे ही तलाशना होगा। जिनमें प्रमुख हैं..
(एक) जादुई स्वरों का अनचीन्हा गीत का रहस्य जो सिर्फ डॉ. शालिनी को रात की नीरवता में सुनाई देता है और किसी को नहीं?
(दो) वह गायक कौन है, जो रात के सन्नाटे की छाती अपने करुण, कातर सोज़ भरी आवाज़ से चीर देता है? जिसके गीतों के बोल शालिनी को रात की वीरानगी में अपनी ओर खींच लेते हैं और वह उस अज्ञात सुर की दिशा में मंत्रमुग्ध खिंची चली जाती है।
(तीन) डॉक्टर शालिनी और मौली वास्तव में कौन हैं?? दोनों में परस्पर क्या सम्बन्ध है?
(चार) राजा राधारमण प्रताप सिंह की मौत के बाद देसी क्लब और मेगा हॉस्पिटल का क्या होगा? इलाहाबाद की सियायत और मुल्क की सियासत में राजा राधारमण प्रताप सिंह की मौत के बाद क्या तब्दीलियां आती हैं?
(पांच) सुलोचना की रूह क्या राजा साहब की रूह से मिलकर मोक्ष पा लेती है, या यूँ ही बेटियों की मदद में परछईं की तरह साथ लगी रहती है? इस सभी अनसुलझे सवालों के जबाब के लिए पढ़ें यह उपन्यास.. "मैं मौली" जो तीन भागों में है। मेरा हर पाठक समीक्षक है, अतएव सभी पाठकों के विचारों का सदैव ससम्मान-स्वागत रहेगा।
रामानुज ‘अनुज'
Fiction Book Features | |
Author | : Ramanuj ‘Anuj’ |
Fiction book Type | : Literature |
Key Feature | |
Brand | : Other Manufacturers |
Books Specification | |
Binding | : Paper Back |
Language | : Hindi |
Number of Pages | : 146 |
More Details |
|
Maximum Retail Price (inclusive of all taxes) | Rs.220 |
Common or Generic Name | - |
Net Contents / Net Quantity | - |
Manufacturer's Name and Address | - |
Packer's Name and Address | - |
Marketer's name and Address | - |
Importer's Name and Address | - |
Country of Origin / Manufacture / Assembly | India |